CTET Exam 2024 Notification: (CENTRAL TEACHER ELIGIBILITY TEST – JULY – 2024) आ गयी खुशखबरी! अगर आप केंद्रीय विद्यालय/ राजकीय कृत/ राजकीय/ CBSE विद्यालयों में सरकारी शिक्षक बनना चाहते है तो ये आर्टिकल आपके लिए है। अंत तक गौर से हर जानकारी को पढ़े. CTET करके बनें प्राईमरी/ मिडिल स्कूल शिक्षक। CBSE सी. बी. एस. ई ने CTET PAPER-I तथा PAPER – II का ऑनलाइन एप्लीकेशन लेना शुरू कर दिया है।
CTET Exam 2024 Full Notification
Central Board Of Secondary Education, New Delhi द्वारा Central Teacher Eligibility Test July 2024 की तिथि निर्धारित की गयी है। यह परीक्षा 7 जुलाई 2024 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा की सभी मानदंडों तथा सभी महत्वपूर्ण जानकरियों जैसे Exam Fee, Age Limit, Exam Date etc. के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
Details | Information |
---|---|
Notification Date | 7 March 2024 |
Recruitment Body | CBSE |
Exam Date | 07 July 2024 |
Paper | Total 2 Paper |
Online Apply Start Date | 07 March 2024 |
Online Apply Last Date | 02 April 2024 |
Application Mode | Online |
Exam fees | According to Categories |
Fees Payment Last Date | 02 April 2023 |
Official Website | CTET OFFICIAL WEBSITE |
CTET Exam Fee
PAPER – I या PAPER – II (दोनों में से किसी एक PAPER) के लिए:-
Category | Fee |
---|---|
अनारक्षित(UR) | 1000 /- |
ओबीसी(OBC) | 1000 /- |
एस. सी(SC) | 500 /- |
एस. टी(ST) | 500 /- |
पी. एच(PH) | 500 /- |
PAPER – I AND PAPER – II (दोनों PAPERS) के लिए EXAM FEE
Category | Fee |
---|---|
अनारक्षित(UR) | 1200 /- |
ओबीसी(OBC) | 1200 /- |
एस. सी(SC) | 600 /- |
एस. टी(ST) | 600 /- |
पी. एच(PH) | 600 /- |
इस भर्ती परीक्षा हेतु आवेदन की शुरुआत 07 March 2024 से होगी, इच्छुक व योग्य उम्मीदवार online application सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करेंगे, 02 April 2024 तक आवेदन कर सकेंगे। साथ ही परीक्षा शुल्क के भुगतान के लिए भी 02 April 2024 की तिथि ही निर्धारित है। CTET Admit Card परीक्षा के पहले जारी कर दिया जाएगा जिसे आप https://ctet.nic.in पर जाकर DOWNLOAD कर सकते हैं।
CTET Exam Date
परीक्षा तिथि:- 07 JULY 2024
CTET Exam July 2024 Age Limit
इस परीक्षा के फार्म भरने तक आवेदक के 18 वर्ष पूरे हो जानें चाहिए |अधिकतम उम्र सीमा नहीं है। अतः 18 वर्ष से ऊपर कोई भी उम्मीदवार TET की ELIGIBILITY पूरी करते हैं, इस परीक्षा हेतु पात्र हैं।
CTET Exam July 2024 Eligibility
PAPER – I. (PRIMARY LEVEL) वर्ग I – V के लिए:-
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12 वीं या समकक्ष परीक्षा न्यूनतम 50 % अंकों के साथ पास होना अनिवार्य है, साथ ही राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद् द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षक प्रशिक्षण संसथान से आवेदक को 2 – वर्षीय डी. एड/ डी. एल. एड (इस डिग्री को जिस किसी भी नाम से जाना जाता हो) की डिग्री न्यूनतम 45% अंकों के साथ पास होना अनिवार्य है। OR 50% 12 वीं के साथ आवेदक 4- वर्षीय बी.एल.एड उत्तीर्ण या फाइनल वर्ष में हों OR 50% 12 वीं के साथ आवेदक 2- वर्षीय डिप्लोमा इन एजुकेशन ( स्पेशल एजुकेशन) उत्तीर्ण या फाइनल वर्ष में हों।
PAPER – II. (JUNIOR LEVEL) वर्ग VI – VIII के लिए:-
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन/ पोस्ट – ग्रेजुएशन या समकक्ष परीक्षा न्यूनतम 50 % अंकों के साथ पास होना अनिवार्य है तथा राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद् द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षक प्रशिक्षण संसथान से आवेदक को 2 – वर्षीय डी. एड/ डी. एल. एड (इस डिग्री को जिस किसी भी नाम से जाना जाता हो) की डिग्री पास या फाइनल वर्ष में होना अनिवार्य है अथवा 50% 12 वीं के साथ आवेदक 4- वर्षीय बी.एल.एड उत्तीर्ण या फाइनल वर्ष में हों अथवा, 50% 12 वीं के साथ बी. एड ( स्पेशल एजुकेशन) उत्तीर्ण या फाइनल वर्ष में हों।
अथवा 50% 12 वीं के साथ आवेदक 4 वर्षीय बी. ए- बी.एड/ बी. एस .सी -बी.एड/ बी.ए. एड/ बी.एस.सी. एड में उत्तीर्ण या फाइनल वर्ष में हों। तो आवेदन कर सकते हैं।
CTET Exam July 2024 Online Application Step By Step
Step1: आवेदक आनलाइन आवेदन करने से पहले अपने सभी व्यक्तिगत जानकारियां/ आई. डी / सार्टिफिकेट इत्यादि अपने पास रख लें।
Step2: Official Website पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें और पासवर्ड बना लें। आपका पासवर्ड 8 -13 कैरेक्टर का होना चाहिए।
Step3: डाक्यूमेंट्स/ फोटो/ हस्ताक्षर इत्यादि केवल JPG/JPEG FORMAT में SCAN कर अपलोड करें।
Step4: परीक्षा केंद्र तथा शहर का चयन अपनी सुविधानुसार अवश्य करें।
Step5: बढ़िया से चेक कर लें कि सबकुछ ठीक है या नहीं। अगर कुछ गलती हो गई है तो CORRECTION में जाएं और त्रुटि सुधार लें।
Step6: सारी प्रविष्ठियां सही होने पर EXAM FEE PAYMENT करें
नोट:-
- आप अपनी गलतियां केवल एक बार ही एक निश्चित समय तक ही सुधार सकते हैं। (इसकी जानकारी CTET OFFICIAL WEBSITE पर बाद में उपलब्ध कराई जाएगी।)
- PAYMENT करने के बाद आप किसी भी प्रकार का CORRECTION EXAM CITY को छोड़ कर नहीं कर सकते हैं।
- Payment करने के बाद किसी भी प्रकार PAYMENT REFUND नहीं होगा। या अगले एक्जाम में MANAGE नहीं होगा।
- रिजल्ट डेट बाद में घोषित किया जाएगा।
CTET Exam July 2024 Timing परीक्षा का समय
Paper – II – 9:30 A.M to 12:00 Noon (2:30 hrs)
PAPER – I – 02 P.M to 4:30 P.M (2:30 hrs)
CTET Exam Full Marks फुल मार्क्स
PAPER – I – 150 प्रश्न 1अंक के MCQ होंगे। अर्थात फुल मार्क्स – 150 होंगे।
PAPER -II -150 प्रश्न 1 अंक के MCQ होंगे। अर्थात फुल मार्क्स -150 होंगे।
CTET Cut Off Marks न्यूनतम पास मार्क्स
एक PAPER में आप को 60% अर्थात 90 अंक लाने होंगे। अधिकतम आप कितना भी अंक ला सकते हैं।
आवश्यक नोट :-
- जो आवेदक कक्षा I से V. तक में शिक्षक बनना चाहते हैं, उन्हें केवल PAPER – I की परीक्षा ही देनी है।
- जो आवेदक कक्षा VI से VIII तक में शिक्षक बनना चाहते हैं, उन्हें केवल PAPER – II की ही परीक्षा देनी है।
- जो आवेदक कक्षा I. से VIII तक शिक्षण करना चाहते हैं, उन्हें PAPER – I तथा PAPER -II दोनों ही PAPERS की परीक्षा में शामिल होना होगा।
- फार्म भरने से पहले विस्तृत जानकारी नीचे दिए गए नोटिफिकेशन / सिलेबस को डाउनलोड करके देखें।
- इस परीक्षा से संबंधित जानकारियां कई जाने-माने न्यूज पोर्टल भी शेयर कर चुके हैं।
CTET Exam Application Link
Download Official Notification: Click Here
Download CTET Exam Syllabus July 2024: Click Here
EPFO Personal Assistant Recruitment 2024
RRB Technician Recruitment 2024 Notification Out For 9144 Posts,