JPSC PT Cut Off 2024: हाल ही में हुई JPSC PT Exam 2024 को रद्द करने को लेकर पूरी तरह से ख़बरें फैल रही है। परंतु आयोग ने अभी तक सभी खबरों का खण्डन करते हुए किसी भी प्रकार का बयान नही दिया है। इस वजह से परीक्षार्थियों के बीच संशय बनी हुई है कि वे JPSC Mains Exam 2024 की तैयारी शुरू करें या फिर किसी भी प्रकार के अपडेट के लिए प्रतिक्षा करें।
JPSC PT Cut Off 2024 Full Update
बता दें कि JPSC PT Cut Off 2024 को लेकर कई सारे न्यूज पोर्टल से खबरें मिल रही है कि JPSC आयोग परीक्षा के प्रथम चरण यानी PT परीक्षा के आंसर शीट के आंकलन की तैयारी में लगी हुई है। JPSC PT Answer Key को लेकर भी अपडेट आने ही वाली है पूर्व में हमने आप सभी के साथ JPSC Prelims के Set C का अनुमानित JPSC Answer Key 2024 शेयर किया था।
JPSC PT Cut Off Date Release
झारखंड लोक सेवा आयोग (Jharkhand Public Service Commission) के द्वारा पिछले दिनों 17 मार्च 2024 को राज्य के सभी जिलों में प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया, जिसमे पेपर 1 जिसकी परीक्षा 10 बजे से 12 बजे के मध्य हुई साथ ही पेपर 2 की परीक्षा 2 बजे से लेकर 4 बजे तक आयोजित की गई। लगभग 3 लाख से भी ज्यादा अभ्यार्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था। JPSC आयोग अब JPSC PT Cut Off के लिए तैयारी में जुट गई है। जल्द ही इसके लिए नोटीफिकेशन ऑफिशल वेबसाइट पर मिल जायेगी।
JPSC PT Answer Key 2024 Update
JPSC Answer Key 2024 के लिए प्रायः सभी संस्थानों द्वारा अनुमानित उत्तर मिलान के लिए अपने अपने स्रोतों से JPSC PT परीक्षा के पेपर 1 और पेपर 2 का Answer Key तैयार किया गया तथा अभ्यार्थियों के साथ साझा किया गया है। JPSC आयोग भी answer key के अपडेट को लेकर जल्द ही नोटीफिकेशन जारी करने ही वाला है। किसी भी प्रकार का अपडेट आते ही आपके साथ शेयर किया जाएगा।
JPSC Pre Cut Off 2024 Full Cut Off List
JPSC PT Cut Off 2024 को लेकर भी प्रायः सभी संस्थानों एवम हमारे भी शिक्षकों के समूह ने एक उचित व अनुमानित Cut Off जारी किया है जो आप सभी के साझा किया जा रहा है:-
Category | Cutoff Marks |
---|---|
UR | 260-264 |
ST | 225-230 |
SC | 238-244 |
EBC | 250-254 |
BC | 248-252 |
EWS | 236-240 |
यह कट ऑफ कई संस्थानों के द्वारा दिए गए कट ऑफ का संकलन कर तैयार किया गया है, ताकि विद्यार्थियों को आगे की रणनीति तैयार करने हेतु कुछ सुविधा हो, मुख्य रूप से अंतिम कट ऑफ JPSC आयोग के द्वारा जारी किया जायेगा।
JPSC Pre Cut Off News Update
Jharkhand Public Service Commission की ओर से जल्द ही आप सभी को एक Answer key के साथ ही cut off को लेकर भी जानकारी मिलेगी। प्रायः सभी मीडिया संस्थानों ने भी इस खबर को लेकर पुष्टि की है। तो कुछ दिनों के प्रतिक्षा और धैर्य के पश्चात जल्द ही आप JPSC की ऑफिशल वेबसाइट को विजिट करते रहें।
JPSC Mains Exam Date 2024
जेपीएससी आयोग के द्वारा पिछले लोक सेवा परीक्षा का संचालन प्रायः समय के साथ सही से कराया गया, उसी के अनुरूप इस बार भी JPSC आयोग ने तय तिथि पर प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया कुछ एक परीक्षा केंद्रों पर कुछ हल्ला व परीखा बहिष्कार की खबरें आईं जिस पर आयोग ने दूसरे ही दिन करवाई करने हेतू लगभग 50 से ज्यादा अज्ञात व विभिन्न वीडियो से मिले हुए स्त्रोत के आधार पर FIR कराया। JPSC Mains के परीक्षा तिथि को लेकर खबरें ये मिल रही है कि आम चुनाव 2024 के बाद अर्थात जून 2024 के पश्चात ही इसका आयोजन हो सकता है जिसकी जानकारी जल्दी ही साझा की जायेगी।
JPSC Mains Syllabus 2024
JPSC Mains Exam Syllabus को लेकर आप सभी उम्मीदवारों को पूर्ण जानकारी साझा की जायेगी। बता दें कि JPSC सिविल सेवा का आयोजन 3 चरणों में किया जाता है प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार। जेपीएससी मुख्य परीक्षा के सिलेबस निम्न रूप से वर्णित है:-
JPSC मुख्य परीक्षा के तिथि के लिए झारखंड लोक सेवा आयोग के ऑफिशल वेबसाइट को आप सभी प्रायः सर्च करते रहें जिससे किसी भी अपडेट को लेकर देर न होने पाए। जल्द ही जेपीएससी मुख्य परीक्षा की तिथि की घोषणा करने वाली है।
JPSC Mains Exam Norification 2024
JPSC Exam 2024 के सभी तथ्यों और नोटीफिकेशन का सार आप सभी इस Notification में देख सकतें है:-